चलती कार से हाथ बाहर निकाल कर लहरा था पिस्टल, युवक का वीडियो आया सामने

Ghaziabad Car Pistol (1) (1)
The Hindi Post

गाजियाबाद | गाजियाबाद से एक वीडियो सामने आया हैं. इसमें चलती कर से एक युवक हाथ बाहर निकले हुए और पिस्टल को लहराता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान कार लगातार चल रही होती है. उसी कार के पीछे चल रही चल रहे दूसरी कार सवार ने इसका वीडियो बनाया और फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

काफी देर तक यह युवक कार की खिड़की से हाथ बाहर निकाल कर पिस्टल लहराता हुआ आसपास के वाहन चालकों को दिखा रहा था. वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस घटना का संज्ञान लेने की बात कर रही है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की भी बात कर रही है.

यह वीडियो गाजियाबाद के N24 सिद्धार्थ विहार के पास का बताया जा रहा है. कार सवार बिना पुलिस के डर के और बेहद बेखौफ तरीके से पिस्टल बाहर लहराता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो बनाने वाले ने 38 सेकंड का वीडियो बनाया है. इसमें साफ तौर पर देखने को मिल रहा है की गाड़ी NH24 पर दौड़ रही है और आगे से साइन बोर्ड पर सिद्धार्थ विहार और अन्य इलाकों के साइन बोर्ड दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!