The Hindi Post
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा था।
विनोद दुआ की बेटी मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी।
मल्लिका ने बताया कि उनके पिता विनोद दुआ का अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली के लोधी शमशान घाट पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दोनों को संक्रमण हो गया था। तब विनोद दुआ की पत्नी का निधन हो गया था।
विनोद दुआ का 40 वर्षो से अधिक का पत्रकारिता जगत में करियर था। उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में काम किया था। मीडिया इंडस्ट्री में विनोद दुआ एक जाना माना नाम थे।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
The Hindi Post