86 वर्षीय अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Prem Chopra tests positive for Covid

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से देश में बहुत तेज़ी से फैल रहा है और बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इससे अछूती नही है। सोमवार को देश में 33,000 से ज़्यादा कोरोना केस सामने आए।

इस बार दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनो को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इससे पहले सोमवार को एक्टर जॉन अब्राहम, उनकी पत्नी प्रिया, प्रोड्यूसर एकता कपूर के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकता कपूर ने कोरोना के किया सकारात्मक परीक्षण करने पर इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की भी अपील की।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा को एक-दो दिन में ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है क्योंकि इलाज से उनकी जल्द रिकवरी हो रही है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!