‘दिसंबर के आखिरी दो दिनों में रिकॉर्ड हुए कोरोना के कुल मामलों में 84 प्रतिशत मामले ओमीक्रोन के’

omicron-g0fdad778b_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि दिसंबर 2021 के आखिरी दो दिनों में रिकॉर्ड हुए कोविड के कुल मामलों में से 84 फीसदी मामले ओमिक्रॉन वैरिएंट के हैं।

हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली की तीन प्रयोगशालाओं – आईएलबीएस, एलएनजेपी और एनसीडीसी से कुल जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में से 84 प्रतिशत मामले ओमिक्रॉन वैरिएंट के पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली में रविवार को 3,194 कोविड मामले दर्ज किए गए और कोविड की पॉजिटिविटी रेट 4.59 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने कहा, “आज शाम तक लगभग 4,000 कोविड मामलों सामने आने के साथ ही पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.5 प्रतिशत होने की उम्मीद है।” उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में सप्ताह के भीतर ही कोविड अपने चरम पर पहुंच सकता है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि वैश्विक रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमिक्रॉन की संख्या बहुत जल्द बढ़ जाती है और यह तुरंत नीचे भी आ जाती है। इसलिए ओमिक्रॉन से घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उछाल के बीच अस्पताल में भर्ती होने के बारे में जैन ने कहा कि अभी तक केवल 200 लोग ही अस्पतालों में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा, “घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहने और कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने करना चाहिए। ओमिक्रॉन वैरिएंट के लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता कम ही है।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले दो वर्षों के अनुभव से पता चलता है कि हम कोविड से मास्क और उचित व्यवहार से लड़ सकते हैं.. हम इस वैरिएंट से भी लड़ेंगे।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!