दिल दहला देने वाली घटना: टीचर ने छोटे बच्चे का निजी अंग गर्म चाकू से जलाया, क्या बताया पुलिस ने ?

School ChatGPT Image Jul 27, 2026, 03_09_46 PM (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

दिल दहला देने वाली घटना: टीचर ने छोटे बच्चे का निजी अंग गर्म चाकू से जलाया, क्या बताया पुलिस ने ?

 

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पांच वर्षीय बच्चे (नर्सरी कक्षा का छात्र) को कथित तौर पर गर्म चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को दागने के मामले में पुलिस ने एक निजी स्कूल की शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह घटना वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की है. शिकायत के अनुसार, पीड़ित बच्चे ने अपनी शिक्षिका प्रीति कुशवाहा से टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी थी. कथित तौर पर अनुमति न मिलने के कारण बच्चे की पैंट में ही यूरिन छूट गया.

आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका बच्चे को दूसरे कमरे में ले गई जहां उसने चाकू को गर्म कर बच्चे के संवेदनशील अंग को दाग दिया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि मासूम के साथ मारपीट की गई और उसे दोबारा ऐसी गलती न करने की धमकी भी दी गई.

परिजनों ने बताया कि जब बच्चा घर पहुंचा और उसने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई तो वे स्तब्ध रह गए. इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतुल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि बच्चे के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले की निष्पक्षता से गहन जांच की जा रही है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!