कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ऐसा क्या कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने दिया तीखा जवाब, बोले- “मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला…”

Dharmendra Pradhan (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ऐसा क्या कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने दिया तीखा जवाब, बोले- “मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला”

 

शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार (जुलाई) को पहली बार संसद भवन पहुंचे. गाड़ी से उतरते ही उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान सत्ताधारी दल और एनडीए (NDA) के सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

जयराम रमेश के तंज पर प्रधान का पलटवार

इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान का आमना-सामना हो गया. इस दौरान जयराम रमेश ने जब प्रधान पर तंज कसते हुए कहा कि “राजनीति में ऐसा होता रहता है (मंत्री पद से इस्तीफा) तो उन्होंने तुरंत पलटवार किया. उन्होंने कहा, “कुछ नहीं हुआ है; मैं जमीन पर उतरकर संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता हूं, बंद एसी (AC) कमरों में बैठकर एक्टिविज्म करने वाला नेता नहीं.”

संगठन में बड़ी जिम्मेदारी की अटकलें

धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री का पद छोड़ने के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि बीजेपी उन्हें पार्टी संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है. साथ ही, आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी उन्हें चुनाव प्रचार और रणनीति की मुख्य कमान सौंपी जा सकती है.

उनके समर्थकों का मानना है कि देशहित और छात्रों के सम्मान में उन्होंने इस्तीफा दिया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!