“भारत पर परमाणु बम गिराओ”, “ट्रंप को मार डालो”, शूटर की गन पर…..

US Shooter (1)
The Hindi Post

“भारत पर परमाणु बम गिराओ”, “ट्रंप को मार डालो”, शूटर की गन पर…..

 

न्यूयॉर्क | मिनियापोलिस के एक कैथोलिक चर्च पर हमला करने के आरोपी शख्स के हथियार पर भारत के लिए नफरत भरा संदेश लिखा था. हमलावर ट्रांसजेंडर था. उसने एक हथियार पर ‘न्यूक इंडिया’ (भारत पर परमाणु बम गिराओ) और उसके ऊपर गलत रूसी भाषा में ‘किल योरसेल्फ’ लिखा था. बुधवार को हमला करने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया गया था जिसमें इस हथियार को दिखाया गया था.

पुलिस ने बताया कि हमलावर (जिसकी पहचान रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है) ने सेमी ऑटोमेटिक हथियार से गोलीबारी की थी. गोलीबारी उस समय की गई जब स्कूल में किंडरगार्टन से आठवीं कक्षा तक के बच्चे प्रार्थना कर रहे थे. इसी दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई.

चर्च पर हुए इस हमले में आठ और दस साल के दो बच्चों की मौत हो गई हैं और 17 लोग घायल हुए हैं. शैक्षणिक वर्ष के उद्घाटन के उपलक्ष्य में आयोजित प्रार्थना सभा में स्कूली बच्चे शामिल हुए थे. पुलिस ने बताया कि घायल लोगों में से तीन 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं. वे सभी प्रार्थना सभा में शामिल होने आए थे.

पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है जिसने चर्च की खिड़कियों से गोलीबारी करने के बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई.

स्कूल के अनुसार, इस वारदात को अंजाम देने वाले शख्स ने इसी स्कूल से आठवीं तक की पढ़ाई की थी. यह बात 2017 की हैं. उस समय उसका नाम रॉबिन वेस्टमैन था. 2020 में उसने खुद को एक ट्रांसजेंडर लड़की घोषित करते हुए कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया था.

रॉबिन ने जो वीडियो अपलोड किए थे उनमें उसने कई नफरत भरे संदेश लिखे थे. इनमें से एक में लिखा था “डोनाल्ड ट्रंप को अभी मार डालो”.

उसने लैटिनो, अफ्रीकी अमेरिकियों, यहूदियों और इजरायल के खिलाफ भी नफरत भरे संदेश लिखे थे.

जो वीडियो रोबिन ने अपलोड किए थे उनकी प्रामाणिकता की पुष्टि होमलैंड सचिव क्रिस्टी नोएम ने की हैं.

नोएम ने पोस्ट किया, “इस शख्स ने राइफल मैगजीन पर ‘बच्चों के लिए,’ ‘तुम्हारा भगवान कहां है?’ और ‘डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो’ जैसे शब्द लिखे थे.”

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने एक्स पर पोस्ट किया कि एफबीआई इस घटना की जांच कर रही है.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!