दो साल के मासूम को कुत्तों ने नोच-नोंचकर मार डाला, पोस्टमार्टम के लायक नहीं बचा शव

Stray Dogs (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां आवारा कुत्तों ने दो साल के मासूम की जान ले ली. कुत्तों में बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला. इस घटना से इलाके में सनसनी है. क्षेत्रीय लोग आक्रोशित है.

यह दर्दनाक घटना वार्ड नंबर नौ स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास हुई है. यहां घर के करीब खेल रहे मासूम शौर्य को कुत्तों ने इतना नोचा कि उसकी मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम करने लायक भी नहीं बचा. इस घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की.

मासूम शौर्य के पिता रवि ने मीडिया को बताया कि सुबह वे घर मे सोए हुए थे. मासूम शौर्य की मां घर में शौच के लिए गई थी. इसी समय बालक बाहर निकल गया. घर के पास ही आठ से दस कुत्तों ने बालक पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह से नोंच डाला. इससे वह बुरी तरह घायल हो गया.

आवाज सुन बच्चे की मां दौड़कर आई. उसने बड़ी मशक्कत से आवारा कुत्तों को भगाया. इसके बाद बच्चे को पहले पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया फिर वहां से सरकारी अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने कोशिश तो की, पर दो वर्षीय शौर्य को नहीं बचाया जा सका.

इस घटना से शौर्य के माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनको समझ नहीं आ रहा है कि क्या करे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!