ED की रेड के दौरान अजब वाकया, हाउसिंग सोसइटी की नौंवी मंजिल से गिरने लगे बैग, अंदर थे नोट……, मची अफरा-तफरी, सामने आया वीडियो
ED की रेड के दौरान अजब वाकया, हाउसिंग सोसइटी की नौंवी मंजिल से गिरने लगे बैग, अंदर थे नोट……, मची अफरा-तफरी, सामने आया वीडियो
पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ स्थित ‘वेस्टर्न टावर्स’ हाउसिंग सोसायटी में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दिल्ली से आई ईडी की टीम ने जब फ्लैट नंबर 906 में तलाशी शुरू की, तो अचानक नौवीं मंजिल से नकदी से भरे दो बैग नीचे फेंके गए. बैग नीचे गिरते ही उनमें रखे 500-500 रुपये के नोट परिसर में बिखर गए, जिससे सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई.
सूत्रों के अनुसार, यह फ्लैट आईटी कारोबारी नितिन गोयल से संबंधित है. ईडी ने नीचे गिरे दोनों बैगों को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया, जिनमें करीब 21 लाख रुपये होने का अनुमान है. हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
पंजाब के मोहाली में ED ने ऐसी रेड मारी कि आसमान से लाखों रुपए की बारिश होने लगी
मोहाली
ED ने खरड़ के वेस्टर्न टावर में कारोबारी नितिन के यहां छापा मारा। टीम पहुंचते ही 9वीं मंजिल से कैश से भरा बैग फेंका गया। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया का आरोप, भगवंत मान के OSD के करीबी पर रेड। pic.twitter.com/hvLUjOwUIU
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) May 7, 2026
मोहाली, पंजाब: मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी जारी है।
ED नितिन गोहल की तलाश कर रही है, क्योंकि उन पर आरोप है कि वह ऐसे बिल्डरों की मदद कर रहे हैं जिन्होंने GMADA की फीस का भुगतान नहीं किया है, और वह उनके लिए राजनीतिक संरक्षण का भी… pic.twitter.com/tchSTTuicD
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 7, 2026
चर्चा है कि उक्त कारोबारी के तार राज्य सरकार के एक वरिष्ठ राजनेता के करीबियों से जुड़े हैं. यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की विस्तृत जांच का हिस्सा है. बता दें कि गुरुवार (07 मई, 2026) को ईडी ने पंजाब में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए मोहाली और चंडीगढ़ के 12 ठिकानों पर दबिश दी है. इस अभियान में सनटेक सिटी, अल्टस बिल्डर्स और एबीएस टाउनशिप्स जैसे रियल एस्टेट दिग्गजों व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर गहन तलाशी ली जा रही है.
मोहाली–चंडीगढ़ में ईडी की बड़ी छापेमारी, सनटेक सिटी प्रोजेक्ट और कई बिल्डर्स जांच के घेरे में (IANS)
