ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा डेवलपमेंट, पूर्व जज गिरीबाला….

giribala singh 2 (1) (1)
The Hindi Post

ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा डेवलपमेंट, पूर्व जज गिरीबाला….

 

भोपाल | केंद्रीय जांच ब्यूरो यानि CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी ने पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें भोपाल स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है. सिंह को उनकी बहु ट्विशा शर्मा की कथित आत्महत्या के मामले में अरेस्ट किया गया है.

सीबीआई की टीम भारी पुलिस बल के साथ गुरुवार सुबह भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित गिरिबाला सिंह के निवास पर पहुंची. गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी और आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई.

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम सुबह करीब 10:30 बजे गिरिबाला सिंह के घर पहुंची और उनसे पांच घंटे से अधिक समय तक सघन पूछताछ की.

कोर्ट में पेशी की तैयारी

जांच एजेंसी गिरिबाला सिंह को मेडिकल जांच के लिए जल्द ही अस्पताल ले जाने वाली है. मौके पर मौजूद बागसेवनिया थाना प्रभारी (SHO) अमित सोनी ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद गिरिबाला सिंह को आज (गुरुवार) ही अदालत में पेश किया जाएगा.

हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के अगले ही दिन कार्रवाई

पूर्व जिला जज की यह गिरफ्तारी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका खारिज किए जाने के ठीक एक दिन बाद हुई है.

गौरतलब है कि गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह की शादी 9 दिसंबर 2025 को ट्विशा शर्मा से हुई थी. लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद, 12 मई को ट्विशा अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं जिसके बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!