दिल्ली में ट्रेन-मेट्रो बंद किए जाने पर अभिजीत दीपके-सौरभ दास-आशुतोष रांका ने दी प्रतिक्रिया, लगाए ठहाके, कहा – “विश्वगुरु, 56 इंच के महामानव जी….”

abhijeet dipke and others (1)
The Hindi Post

दिल्ली में ट्रेन-मेट्रो बंद किए जाने पर अभिजीत दीपके-सौरभ दास-आशुतोष रांका ने दी प्रतिक्रिया, लगाए ठहाके, कहा – “विश्वगुरु, 56 इंच के महामानव जी….”

 

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) शनिवार, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी में है. पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद पार्टी ने प्रदर्शन का आह्वान किया है. बड़ी भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

छात्र संगठनों, किसान यूनियनों और विपक्षी दलों के समर्थन के चलते दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. प्रशासन के इन कदमों पर सीजेपी नेताओं ने तंज कसा है. पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर सरकार पर निशाना साधा. संभवतः किसी हवाई अड्डे पर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में तीनों लोग पाबंदियों को लेकर हंसते और टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, “महामानव ने रेलवे बंद कर दिए क्योंकि हम कल प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं.”

इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से सरकार पर कटाक्ष किए. सौरभ दास ने कहा, “मोदी जी जो माहौल बना रहे हैं, वह बहुत अच्छा है.”

आशुतोष रांका ने तंज कसते हुए कहा, “तबीयत तो ठीक है ना आपकी दिक्कत तो नहीं हो रही ज्यादा.”

इस पर अभिजीत दीपके बोले, “सर ब्लड प्रेशर चेक करते रहो टाइम टू टाइम. रेलवे बंद कर दिए सीधा.”

सौरभ दास ने आगे कहा, “इमरजेंसी के दौरान भी बंद नहीं किया था इंदिरा गांधी द डिक्टेटर ने.”

रांका ने कहा, “भाई तुम्हारे राइटविंग वाले तो बोल रहे हैं कि जनता नहीं पहुंच रही है दिल्ली और तुम्हारे पापा सब बंद कर दिए डर के मारे. रेलवे बंद, मेट्रो बंद.”

दीपके ने टिप्पणी करते हुए कहा, “सर अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहो. 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए भाई. दिल्ली बंद का ऐलान कर दिया भारत सरकार ने. भाई मुझे सचिन शर्मा का चेहरा देखना है.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!