इस शहर में उग रहा है ढाई लाख रूपए किलो वाला आम, खतरनाक कुत्ते करते है आम के बाग की रखवाली

Mango 1 fresh-juicy-beautiful-mango-fruit-bamboo-sieve-green-leaf-background-tropical-summer-harvest-concept-top-view-close-up-macro-copy-space (1)

सांकेतिक तस्वीर (फ्रीपिक)

The Hindi Post

जबलपुर | कभी सुना है एक किलो आम की कीमत ढाई लाख रुपए. यह सुनकर आपको अचरज हो सकता है पर यह सच है. मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक आम प्रेमी ऐसा आम उगा रहा हैं जिसकी जापान में कीमत ढाई लाख रुपए किलो है.

जबलपुर के संकल्प सिंह के लगभग साढे 12 एकड़ में दो बागान हैं, जिनमें आम की खेती होती है. इन दोनों बागानों में उन्होंने तरह-तरह के आम की किस्म के पेड़ लगा रखे हैं. उनके इस बागान में हापुस के आम से लेकर जापान की ‘टोइयो नो टमैंगो’ नाम की प्रजाति भी है. इसकी खूबी यह है कि यह आम ढाई लाख रुपए किलो तक का जापान में बिकता है.

संकल्प सिंह ने 2013 में बागवानी की शुरूआत की थी. उसके बाद उन्होंने आम की खेती पर ध्यान दिया, वर्तमान में उनके बागान में 24 से ज्यादा किस्म के पेड़ लगे हुए हैं. जापान की टोइयो नो टमैंगो प्रजाति का पेड़ उन्हें एक व्यक्ति से यात्रा के दौरान मिला था.

सांकेतिक तस्वीर (फ्रीपिक)
सांकेतिक तस्वीर (फ्रीपिक)

वे बताते हैं की सबसे महंगी प्रजाति टाइयो नो टमैंगो जो दिखने में भी आकर्षक है, उन्होंने उसका पहला फल बाबा महाकाल के दरबार में चढ़ाया था. यह आम औसत 900 ग्राम वजनी होता है. यही कारण है कि इस आम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके बागान में आते हैं.

संकल्प सिंह को आम की खेती ने देश और दुनिया में नई पहचान दी है. वे बताते हैं कि पहले उनके लिए रात के समय इस आम की सुरक्षा करना कठिन काम था. लिहाजा उन्होंने कुत्ते पाले और अब 12 कुत्ते रात में रखवाली करते हैं. संकल्प ने बताया कि दिन में सुरक्षा गार्ड रखवाली करते है बावजूद आम की चोरी होने का खतरा बना रहता है.

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

टाइयो नो टमैंगो की जापान में भले ही कीमत ढाई लाख रुपये किलो हो, मगर हिंदुस्तान में अब तक उन्हें यह कीमत नहीं मिली है. वे कहते हैं कि यह महंगा आम है और इसे आर्थिक तौर पर सक्षम लोग ही खरीदते है. उन्होंने कहा कि देश (भारत) में भी यह आम 50 हजार रुपये किलो तक बिक चुका है. उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों के लिए यहां यह आम आकर्षण का केंद्र होते हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!