चाकू से गोदकर हत्या: दिल्ली में दहला देने वाला डबल मर्डर

Police tape do not cross Depositphotos_878467020_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

चाकू से गोदकर हत्या: दिल्ली में दहला देने वाला डबल मर्डर

 

नई दिल्ली | दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में शुक्रवार देर रात पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल के मुताबिक, जांच ​​के दौरान यह बात सामने आई है कि यह वारदात पिछले विवादों के कारण चली आ रही पुरानी दुश्मनी की वजह से हुई.

डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 09:30 बजे पीएस सीआर पार्क पुलिस को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल से सूचना मिली कि सीआर पार्क इलाके के अलकनंदा स्थित तारा अपार्टमेंट के 3 लोगों को गंभीर हालत में उनके रिश्तेदारों द्वारा भर्ती कराया गया था. जांच ​​करने पर डॉक्टरों ने राकेश सूद (62) और बेटे करण सूद (27) को मृत घोषित कर दिया, जबकि चचेरे भाई राहुल को चोटें आई थीं और उनका इलाज चल रहा था.

जांच ​​के दौरान पुलिस को पता चला कि तारा अपार्टमेंट के रहने वाले शख्स जिसकी पहचान असद के रूप में हुई है, ने सूद परिवार पर हमला किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पीएस सीआर पार्क थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. उसे घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया था. मृतक के भाई मोहित ने आरोप लगाया था कि उसके भाई रोहन को पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था. आरोपी लड़का पहले भी रोहन पर चाकू से हमला कर चुका था लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था और सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी.

आईएएनएस

दक्षिणी दिल्ली में पिता-पुत्र की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


The Hindi Post
error: Content is protected !!