बंगाल सीएम ममता बनर्जी के आवास में रात भर छिपा रहा घुसपैठिया, गिरफ्तार

Mamata-Banerjee-AITC-Twitter_600x485

(फोटो: ट्विटर )

The Hindi Post

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास में शनिवार देर रात कथित तौर पर प्रवेश करने वाला एक शख्स रात भर घर के अंदर छिपा रहा. यह शख्स मुख्यमंत्री आवास की दीवार फांद कर अंदर घुस आया था. हांलाकि रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया और उसे स्थानीय कालीघाट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया.

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने किस इरादे से दीवार फांदकर उस हाई सिक्योरिटी जोन में घुसने की हिम्मत की.

पूछताछ का सामना करते हुए उसने कबूल किया कि वह चारदीवारी पर चढ़कर रात करीब एक बजे मुख्यमंत्री आवास में घुसा और पूरी रात वहीं छिपा रहा.

Mobile Guru

अब सवाल उठ रहे हैं कि वह शख्स दीवार पर चढ़कर मुख्यमंत्री आवास में कैसे घुस गया और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को चकमा देने में कैसे सफल रहा. सवाल यह भी है कि वो सीसीटीवी कैमरों की नजर से कैसे बच गया.

हाल ही में इसी मोहल्ले में एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई थी, जिससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे. तब पता चला था कि वहां लगे कई सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे.

शहर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही के सवालों से इनकार नहीं किया जा सकता. यह पता चला है कि मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सभी अधिकारियों और कर्मियों से पूछताछ की जाएगी.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!