लंदन में इस भारतीय क्रिकेटर का सामान हुआ चोरी, कमरे से चोरी गई नकदी, घड़ियां
तानिया भाटिया (फाइल फोटो वाया आईएएनएस)
लंदन | भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज तानिया भाटिया ने सोमवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दावा किया कि हाल ही में संपन्न हुए इंग्लैंड दौरान के दौरान मैरियट होटल लंदन मैदा वेले (Marriot Hotel London Maida Vale) से उनका सामान चोरी हो गया.
तानिया ने लिखा, “मैरियट होटल लंदन मैदा वेले के मैनेजमेंट से मैं हैरान और निराश हूं. कोई मेरे निजी कमरे में चला गया और मेरी नकदी, कार्ड्स, घड़ियां और आभूषण के साथ मेरा बैग चुरा लिया. इतना असुरक्षित माहौल होगा, मैंने कभी नहीं सोचा था.
उन्होंने कहा, “इस मामले की त्वरित जांच और समाधान की उम्मीद है. ECB (इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड) के पसंदीदा होटल पार्टनर में सुरक्षा की ऐसी कमी आश्चर्यजनक है. उम्मीद है कि वे भी संज्ञान लेंगे.” इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अभी तक तानिया के चोरी के दावों का जवाब नहीं दिया है.
2/2 Hoping for a quick investigation and resolution of this matter. Such lack of security at @ECB_cricket‘s preferred hotel partner is astounding. Hope they will take cognisance as well.@Marriott @BCCIWomen @BCCI
— Taniyaa Sapna Bhatia (@IamTaniyaBhatia) September 26, 2022
भारत ने 10 से 24 सितंबर तक इंग्लैंड में तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेले थे. जबकि वे टी20 श्रृंखला 2-1 से हार गए थे, मेहमान ने वनडे श्रृंखला 3-0 से जीतकर इंग्लैंड पर क्लीन स्वीप किया.
6 अगस्त को इंग्लैंड डेवलपमेंट स्क्वाड विमेन के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने के बाद तानिया को दौरे पर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला क्योंकि ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया क्रमश: टी20 और वनडे में भारत के पसंदीदा विकेटकीपिंग विकल्प थे.
तानिया, 1 से 15 अक्टूबर तक बांग्लादेश के सिलहट में खेले जाने वाले महिला एशिया कप के लिए दो स्टैंडबाय खिलाड़ियों में से एक हैं.
आईएएनएस
