आईपीएल 2027: हार्दिक पंड्या की जगह इनको बनाया गया मुंबई इंडियंस का कप्तान, नाम का एलान हुआ
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को रोहित शर्मा को आईपीएल 2027 के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। रोहित इससे पहले भी फ्रेंचाइजी के लिए बतौर कप्तान 10 साल तक खेल चुके हैं लेकिन तीन साल पहले फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया था लेकिन उनकी कप्तानी में टीम खिताब नहीं जीत सकी और अब वह ट्रेड डील के जरिए पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। मुंबई की टीम पिछले सत्र में 14 मैच में केवल चार में ही जीत हासिल कर पाई थी। चोटिल होने के कारण हार्दिक अंतिम चरण के मैचों में नहीं खेल पाए थे।

फोटो: आईएएनएस
रोहित की कप्तानी में जीते 5 ट्रॉफी
रोहित शर्मा ने 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी और फ्रेंचाइजी को पांच खिताब दिलाए। उन्होंने 2013 में रिकी पोंटिंग की जगह ली थी और उसी साल टीम को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी। रोहित 2011 से मुंबई की टीम का हिस्सा रहे हैं और दूसरी बार टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।


















