पहली बार अपने सास-ससुर से मिले हार्दिक पंड्या, शेयर किया मजेदार विडियो
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी सास-ससुर से मुलाकात करते दिखाई दे रहे है। यह वीडियो हार्दिक ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो के कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, “वीडियो और फोन कॉल्स के बाद व्यक्तिगत रूप से मिला, पहली बार नेट्स (पत्नी नताशा) की फैमिली से मिलकर बहुत अच्छा लगा। ऐसे मोमेंट्स के लिए आभारी हूं।”
From video and phone calls to finally meeting in person, wonderful to meet Nats’ (and now my) family for the first time. Grateful for moments like these ❤️ pic.twitter.com/ZrPcxJsUHr
— hardik pandya (@hardikpandya7) September 26, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पहले अपनी सास से मिलते है और फिर उनकी मुलाकात अपने ससुर से होती है। हार्दिक के सास और ससुर उनसे मिल कर बेहद खुश नजर आ रहे है। हार्दिक की सास तो उनसे गले लग कर मिलती है। सब बेहद खुश दिख रहे है।
हार्दिक की पत्नी नताशा, सर्बिया की रहने वाली है। साल 2020 में हार्दिक और नताशा की शादी हुई थी।
क्रिकेट की बात करे तो हार्दिक इस समय सुर्खियों में है। वो फॉर्म में चल रहे है और बैट और बॉल दोनों से बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
