T20 World Cup: श्रीलंका को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया हुआ बाहर

England Defeat Srilanka T20 WC

Photo: ICC

The Hindi Post

T20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने शनिवार को श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। यह मैच जीत कर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

इंग्लैंड की इस जीत से पिछली बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। ग्रुप एक से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए है।

आज के मैच की बात करे तो, श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 142 (141/8) रन का टारगेट दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने आखिरी ओवर (19.4 ओवर) में जीत हासिल कर ली।

हालांकि इस स्कोर को हासिल करने में इंग्लैंड ने अपने 6 विकेट गवां दिए। इंग्लैंड की तरफ से एलेक्स हेल्स ने सबसे अधिक 47 रन बनाए। वही बेन स्टोक्स 42 रन बना कर नाबाद रहे। कप्तान जॉस बटलर ने 28 रन जोड़े। अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास न कर सका।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!