T20 वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद कैसी दिखती है अंकतालिका

Points Table (1)
The Hindi Post

पाकिस्तान ने एक रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका को गुरुवार को (3 नवंबर) 33 रनों से हरा दिया. T20 वर्ल्ड कप में यह पाकिस्तान की दूसरी जीत थी. आज का मुकाबला जीतने के बाद, पाकिस्तान के टेबल पॉइंट्स में 4अंक हो गए है.

अंक तालिका में अब पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है और भारत 6 अंको के साथ शीर्ष पर है.

वही 5 अंको के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. बांग्लादेश के भी 4 अंक है पर नेट रेट में वो पाकिस्तान से पीछे है और इसलिए टेबल पॉइंट्स में चौथे स्थान पर है.

पांचवे नंबर पर जिम्बाब्वे है. उसके 3 अंक है. वही सबसे अंतिम पायदान पर नीदरलैंड की टीम है. नीदरलैंड 4 मैच खेल कर केवल  एक में ही जीत दर्ज कर पाया था. इसलिए उसके 2 अंक है.

ग्रुप 2 में सबसे ज्यादा मैच भारत जीता है. भारतीय टीम ने 4 में से 3 मुकाबले जीते है. एक गेम भारतीय टीम अफ्रीका से हार गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!