सोनू सूद का मंदिर बनाया गया, उसमें उनकी प्रतिमा स्थापित की गई

Sonu Sood Temple (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के सम्मान में तेलंगाना की सीमा पर एक और मंदिर बनाया गया है. इस पर एक्टर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं. सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सोनू सूद की एक मूर्ति दिखाई दे रही है. इसके पीछे एक बैनर लगा हुआ है. इस पर लिखा हुआ है, “भारत के असली हीरो सोनू सूद मंदिर”.

आईएएनएस ने सोनू सूद से उनके सम्मान में बनाए जा रहे मंदिर के बारे में बात की.

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “हां, अभी अभी एक और मंदिर के बारे में पता चला, जो आंध्र और तेलंगाना की सीमा पर बना है. यह चौथा मंदिर है. इसस पहले तेलंगाना, आंध्र और एक चेन्नई में मंदिर बनाए गए थे.”

“मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं, मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं वास्तव में आभारी हूं कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं, लेकिन मैं यह भी कहना चाहता हूं कि मैं इसके लिए पूरी तरह से योग्य नहीं हूं.”


View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनू जल्द ही फिल्म ‘फतेह’ में दिखाई देंगे, जो वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है और इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे.

यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. यह अभिनंदन गुप्ता द्वारा अभिनीत है, जिन्होंने पहले ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘शमशेरा’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था.

‘फतेह’ के बाद सोनू सूद दूसरी फिल्म ‘किसान’ पर काम शुरू करेंगे.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!