‘कुछ सीनियर खिलाड़ियों को टी20 फॉर्मेट से बाहर किया जाएगा’

Hardik Pandya BCCI

हार्दिक पंड्या (फोटो: बीसीसीआई)

The Hindi Post

नई दिल्ली | इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में टी20 टीम में बड़ा बदलाव होगा. सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को खेल के सबसे छोटे प्रारूप से धीरे-धीरे बाहर कर दिया जाएगा.

अगला टी20 विश्व कप अभी दो साल दूर है और यह पता चला है कि एक नई टीम का चयन किया जाएगा जिसमें ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी कर सकते हैं.

इससे पहले गुरुवार को दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी कहा है कि वह निकट भविष्य में मौजूदा टीम से कुछ खिलाड़ियों से रिटायरमेंट की उम्मीद कर रहे हैं.

भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्हें लाइन-अप में कई बदलाव होने की उम्मीद है. साथ ही यह भी कहा कि पंड्या विश्व कप के बाद भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं.

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “कप्तान के रूप में अपने पहले असाइनमेंट पर इंडियन प्रीमियर लीग जीतने के बाद, हार्दिक पांड्या अगले कप्तान के रूप में पसंद किए जा सकते हैं. हार्दिक पांड्या निश्चित रूप से भविष्य में टीम की कमान संभालेंगे और क्या पता कुछ रिटायरमेंट हो. इस पर प्लेयर्स बहुत विचार करेंगे. जो खिलाड़ी 35 की उम्र के आसपास है वो भारतीय टी20ई टीम में अपनी स्थिति पर पुनर्विचार करेंगे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!