स्मार्ट फोन में यह सरकारी App होगा जरूरी, सभी मोबाइल कंपनियों को आदेश, अब हर यूजर को मिलेगा……

smartphone-gd5f1b212b_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

स्मार्ट फोन में यह सरकारी App होगा जरूरी, सभी मोबाइल कंपनियों को आदेश, अब हर यूजर को मिलेगा……

 

भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या अब करोड़ों में है. हर दिन मोबाइल के जरिए बातें-चाहत, बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट्स, सोशल मीडिया, चार्टिंग सबकुछ होता है. लेकिन ऐसे व्यापक इस्तेमाल के साथ साइबर धोखाधड़ी, फोन चोरी, फर्जी कॉल्स और डुप्लीकेट IMEI वाले फोन की समस्या भी तेजी से बढ़ी है. इन खतरों को देखते हुए, सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब नए बिकने वाले हर स्मार्टफोन में एक सरकारी साइबर सुरक्षा ऐप, Sanchar Saathi, पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य कर दिया गया है.

यह आदेश 28 नवंबर 2025 को जारी हुआ है, और सभी फोन निर्माताओं को 90 दिनों के अंदर नए फोन्स में ऐप प्रीलोड करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, जिन फोन मॉडल्स को पहले से बेचा जा चुका है, उन पर भी सॉफ़्टवेयर अपडेट के जरिए यह ऐप पहुंचाया जाएगा. इसके बाद यूजर इस ऐप को डिलीट नहीं कर पाएगा.

IMEI आधारित सुरक्षा हर मोबाइल फोन का यूनिक 14-17 अंकों का IMEI नंबर होता है. अगर फोन चोरी हो जाए या उसका IMEI बदलकर फर्जी कनेक्शन बनाए जाएं, तो नेटवर्क बंद हो जाता है. Sanchar Saathi यूजर को IMEI वेरिफाई करने, गुम या चोरी हुए फोन रिपोर्ट करने और ब्लॉक कराने की सुविधा देती है.

फर्जी कनेक्शन्स रोके जा सकेंगे सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इस ऐप के ज़रिए अब तक 3.7 मिलियन से ज्यादा फोन ब्लॉक किए जा चुके हैं और लगभग 30 मिलियन संदिग्ध या फर्जी कनेक्शन्स बंद किए जा चुके हैं. चोरी फोन रिकवरी में मदद 2025 में लॉन्च हुए Sanchar Saathi ने 700,000 से ज्यादा खोए हुए फोन वापस दिलाने में मदद की है. सरकार का मानना है कि इससे मोबाइल फ्रॉड, फोन धोखाधड़ी, नेटवर्क दुरुपयोग और फर्जी कॉल्स पर लगाम लगेगी.

28 नवंबर 2025 को भारत की टेलिकॉम मंत्रालय ने सभी स्मार्टफोन निर्माताओं को गुप्त रूप से निर्देश दिया कि वे अगले 90 दिनों के भीतर नए स्मार्टफोन्स में Sanchar Saathi ऐप प्रीलोड करें. साथ ही, जिन फोन में यह ऐप नहीं था, उन्हें software update के जरिए ऐप मिलने का निर्देश है. कंपनियों (जैसे Samsung, Vivo, Oppo, Xiaomi और Apple) को स्पष्ट कहा गया है कि यूजर इस ऐप को अनइंस्टॉल न कर सकें. यह कदम IMEI क्लोनिंग, चोरी फोन और साइबर फ्रॉड को तेज़ी से रोकने के मकसद से उठाया गया है. अब सभी कंपनियों को 90 दिनों के अंदर यह सुनिश्चित करना होगा कि हर नया स्मार्टफोन Sanchar Saathi ऐप पहले से इंस्टॉल (pre-installed) होकर ही बाजार में आए. इस ऐप को यूजर न तो हटाया (disable) जा सकेगा और न ही अनइंस्टॉल कर पाएगा.

अगर आप नियमित फोन यूजर हैं चाहे आप पढ़ाई कर रहे हों, काम के लिए फोन इस्तेमाल करें या सिर्फ सोशल मीडिया व कॉल्स के लिए तो यह ऐप आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है: फोन चोरी या खोने की स्थिति में क्लोन फोन या फर्जी सिम से परेशानी नहीं होगी. कोई फ्रॉड कॉल/फर्जी नेटवर्क कनेक्शन आया तो तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं. IMEI वेरिफिकेशन से पता चलेगा कि फोन वाकई असली है या ब्लैक मार्केट वाला. कॉल/नेटवर्क फेक होने की संभावना कम होगी, जिससे धोखाधड़ी पर कड़ी नजर रहेगी.


The Hindi Post
error: Content is protected !!