सुहागरात को बल्ब लेने निकला दूल्हा फिर लौटा ही नहीं, दुल्हन……

Muslim Bride ChatGPT Image Dec 1, 2025, 06_47_52 PM (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

सुहागरात को बल्ब लेने निकला दूल्हा फिर लौटा ही नहीं, दुल्हन……

 

यूपी के मेरठ में सुहागरात को दूल्हा रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया. मोहसिन उर्फ मोनू नाम का युवक बुधवार रात अपने निकाह के बाद दुल्हन के साथ घर लौटा था लेकिन रात 12 बजे घर से बाहर निकलने के बाद वह अब तक वापस नहीं आया है. चार दिन बीत चुके हैं और पुलिस से लेकर परिजन हर कोई उसकी तलाश में जुटा है.

दुल्हन ने कहा—”कमरे में ज्यादा रोशनी है, छोटा बल्ब ले आओ”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहागरात को दुल्हन ने मोहसिन को कहा कि कमरे में तेज रोशनी है इसलिए वह छोटा बल्ब ले आए. मोहसिन कमरे से बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा.

परिवार में मातम, बहनों का निकाह बिना भाई के हुआ

मोहसिन के लापता होने के अगले ही दिन उसकी दो बहनों का निकाह था. दोनों को भाई के बिना विदा होना पड़ा. इस कारण परिवार बहुत दुखी है. मोहसिन के पिता सईद ठेकेदार हैं और उनके नौ बच्चे हैं जिनमें मोहसिन सबसे छोटा है.

पुलिस तलाश में जुटी, गंग नहर में चला सर्च ऑपरेशन

परिजनों ने पूरी रात मोहसिन को ढूंढने की कोशिश की लेकिन असफल रहे. इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई.

सरधना एसओ आशुतोष कुमार के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में मोहसिन आखिरी बार गंग नहर के पास देखा गया. पुलिस ने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कई एंगल से जांच चल रही है.

परिवार ने बताया कि शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी और मोहसिन तथा दुल्हन दोनों शादी से खुश थे. दूल्हे के अचानक गायब होने से परिवार सदमे में है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!