30 दिसंबर को एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आई ऋषभ पंत की तस्वीरें

Rishabh Pant Feb 10 (2) (1)

Photo: Instagram

The Hindi Post

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने 30 दिसंबर, 2022 को एक्सीडेंट होने के बाद, पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की है. ऋषभ ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की है.

इन तस्वीरों में ऋषभ को बैसाखी के सहारे चलते हुए देखा जा सकता है. इन तस्वीरों के साथ ऋषभ ने एक कैप्शन भी लिखा, “एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत, एक कदम बेहतर.”

ऋषभ की 6 जनवरी को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने के लिगामेंट की सर्जरी हुई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!