“..छूना नहीं हमें, अछूत आदमी हैं..” पैर छू रहे व्यक्ति से कहते दिखे धार्मिक कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री, वीडियो वायरल

Dhirendra Shastri (1)
The Hindi Post

धार्मिक कथावाचक धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री का एक आदमी द्वारा उनके पैर छूने की कोशिश करने पर “..छूना नहीं हमें, अछूत आदमी हैं..” कहते हुए का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.  वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को धीरेन्द्र शास्त्री बुलाते है. जैसे ही वो शख्स करीब आता है तो धीरेन्द्र शास्त्री के पैर छूने की कोशिश करता है. इस पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा, “बस, बस, बस … छूना नहीं है हमे, अछूत आदमी है..” इसके बाद शास्त्री शख्स का नाम पूछता है.

इस वीडियो को शेयर कर लोग अब धीरेन्द्र शास्त्री की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. दरअसल पूरा बवाल शास्त्री के ‘अछूत’ शब्द बोलने से हुआ. एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, “जाति से ब्राह्मण पुजारी और कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री सार्वजनिक रूप से छुआ – छूत कर रहे है. वो एक व्यक्ति को कह रहे है मुझे नहीं छुओ तुम अछूत हो. क्या इस जातिवादी शख्स के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी. “

ट्राइबल आर्मी ने भी ट्वीट में कहा कि “धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जैसे मानसिकता वाले लोगों की जगह जेल में है.”

हंसारज मीणा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि, “मप्र के छतरपुर जिले के कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा एक दलित व्यक्ति के साथ किया अपमानजनक व्यवहार निंदनीय है। कुछ दिनों पहले ये हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए एक समुदाय विशेष के घरों को गिराने की तरफ इशारा करते हुए बुलडोजर खरीदने के लिए बोल रहा था.”

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो इससे पहले भी वायरल हुए है. पिछले दिनों हिंदुओं से बुलडोजर खरीदने की अपील करते उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. तब भी बवाल हुआ था.

तब क्या बोले थे धीरेन्द्र शास्त्री

‘जो तुम्हारे घर पर पत्थर फेंके, उसके घर जेसीबी लेकर चलो, क्योंकि भारत सनातनियों का है. अगर सनातनियों के देश में राम की यात्रा पर रामनवमी पर कोई पत्थर मारे… बुजदिलों, कायरों जग जाओ. सब हिंदुओं अपने हाथ में हथियार उठा लो और कह दो हम सब हिंदू एक हैं.’

 

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!