त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस दंपति का हुआ ट्रांसफर, पति लद्दाख तो पत्नी भेजी गई अरुणाचल
स्टेडियम की सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली | वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार और उनकी आईएएस पत्नी रिंकू दुग्गा द्वारा दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग की रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद ही दोनों को गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया।
गृह मंत्रालय ने खिरवार को लद्दाख और दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश में स्थानांतरित कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा संचालित त्यागराज स्टेडियम में खेल गतिविधियां तय समय से पहले बंद की जा रही थीं, ताकि आईएएस दंपति अपने कुत्ते को टहला सकें। इन अधिकारियों पर आरोप है कि वह कुत्ते को टहलाने के चक्कर में स्टेडियम को खाली करवा दिया करते थे। इससे वहां पर खिलाड़ियों को बहुत दिक्कत आती थी।
गृह मंत्रालय ने त्यागराज स्टेडियम में आईएएस दंपति द्वारा सुविधाओं के दुरुपयोग की रिपोर्ट पर दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी थी और रिपोर्ट मिलने के बाद ट्रांसफर की कार्रवाई की गई।
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
