रवीना टंडन आई आर्यन के समर्थन में, ट्विटर पर लिखा “शर्मनाक राजनीति हो रही है..”
फोटो: इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन के बाद, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, शाहरुख़ खान के बेटे, आर्यन के समर्थन में आ गई है।
मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन को मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

रवीना ने शुक्रवार को एक ट्वीट करके आर्यन के प्रति समर्थन दिखाया।
उन्होंने लिखा, “शर्मनाक राजनीति हो रही है.. एक युवा शख्स के जीवन व भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। हार्टब्रेकिंग (heartbreaking)”
Shameful politics being played out.. it’s a young mans life and future they toying with … heartbreaking .
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) October 7, 2021
रवीना ने पत्रकार तवलीन सिंह का ट्वीट, “मुंद्रा पोर्ट में हेरोइन जब्त होने पर कितने लोगो को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जेल भेजा है? जस्ट आस्किंग (just asking)” को भी रीट्वीट किया।
How many people have been sent to jail by the Narcotics Bureau on the Mundra heroin haul?? Just asking.
— Tavleen Singh (@tavleen_singh) October 7, 2021
