“मेरा फोन टैप किया जा रहा, मेरे मोबाइल में ….”: राहुल गांधी का बड़ा दावा

Rahul Gandhi 1122 (1) (1)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

“मेरा फोन टैप किया जा रहा, मेरे मोबाइल में ….”: राहुल गांधी का बड़ा दावा

 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी का दावा है कि उनके फोन की टैपिंग कराई जा रही है। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर लोकसभा में नेता विपक्ष ने अपने चैनल एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनके पास अपने सभी आरोपों को साबित करने के लिए सबूत मौजूद हैं और ये जानकारियां उनके फोन में भी हैं।

राहुल गांधी ने कहा, “मेरे सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में मौजूद हैं जिसे प्रधानमंत्री टैप करवा रहे हैं। मेरे फोन में ऐसी कई जानकारियां और सबूत हैं जो इन आरोपों को साबित कर सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि आमने-सामने की बहस से यह भी साफ हो जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है और कौन देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है। राहुल गांधी के मुताबिक, उनके पास इस संबंध में कई अहम जानकारियां हैं जो उनके फोन में भी मौजूद हैं।

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!