तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

RAHUL GANDHI 3

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

 

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर कई राजनीतिक दलों के नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. अब इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है.

राहुल ने कहा, “सांसद अभिषेक बनर्जी जी पर सोनारपुर में हुआ हमला बेहद निंदनीय है. एक सांसद पर हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं – यह उस जनता पर है जिसने उन्हें चुना, और उस लोकतंत्र पर है जो हम सबकी साझी विरासत है. यह BJP की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है. राजनीतिक मतभेद कभी हिंसा का कारण नहीं बन सकते. केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार – दोनों दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करें, और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जन-प्रतिनिधि, किसी भी दल का हो, अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित न रहे. अभिषेक जी, मेरी संवेदनाएँ आपके और आपके परिवार के साथ हैं. आप जल्द स्वस्थ हों.

इससे पहले ममता बनर्जी ने भी अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने सीधे तौर पर इस हमले के लिए बीजेपी को निशाना बनाया है. साथ ही बीजेपी को हत्यारा करार दिया.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!