प्रियंका का सपना, आइलैंड पर बोट में निक के साथ हों

Priyanka Chopra

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐧𝐬𝐭𝐚𝐠𝐫𝐚𝐦/𝐩𝐫𝐢𝐲𝐚𝐧𝐤𝐚𝐜𝐡𝐨𝐩𝐫𝐚

The Hindi Post

मुंबई | अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने एक सपने के बारे में बताया है। साथ ही यह भी बताया है कि उनके इस सपने में उनके पति और अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस शामिल हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह समुद्र तट पर धूप का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। वहीं फोटो में बैकड्रॉप में निक भी दिखाई दे रहे हैं और वो कुछ काम कर रहे हैं।

इस फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, “सपना देख रही हूं कि आइलैंड पर एक बोट में अपने निक के साथ हूं।”

प्रियंका की हाल ही में फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। रमिन बहारानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इससे पहले 15 मार्च को उन्होंने अपने इमोशंस शेयर करते हुए बताया था कि 93 वें अकादमी अवार्डस के नॉमिनेशन घोषित करते हुए कितना खास महसूस कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका न्यूयॉर्क में अपना रेस्तरां शुरू करने के लिए भी चर्चाओं में रहीं। इस रेस्तरां के मैन्यू की खास बात यहां उपलब्ध लजीज भारतीय व्यंजन हैं।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!