शोपियां मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

indian army

फोटो: आईएएनएस (प्रतीकात्मक फोटो)

The Hindi Post

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को जारी मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे। मनिहाल इलाके में तड़के दो बजे यह मुठभेड़ शुरु हुई।

पुलिस ने कहा, “इस मुठभेड़ में एक और अज्ञात आतंकी मारा गया है। मारे गए कुल चार आतंकी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे। इनके पास से गोला-बारूद और हथियारों की बरामदगी हुई है। तलाश जारी है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने ज्वॉइंट ऑपरेशन के जारी रहने की बात कही है और यह भी बताया है कि बरामद हुए हथियारों में एक एके राइफल और तीन पिस्तौल शामिल हैं।

सुरक्षा बलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे रहने की एक खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद इस जगह को घेर लिया गया और तभी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!