इस राज्य में लगा राष्ट्रपति शासन

Rashtrapati Shashan
The Hindi Post

नई दिल्ली | एन. बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के चार दिन बाद गुरुवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया.

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति ने राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया है.

उल्लेखनीय है कि गत 9 फरवरी को एन. बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इंफाल राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंपा था.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पत्र पार्टी के पूर्वोत्तर प्रभारी है. अगले सीएम के चुनाव के लिए उन्होंने राज्य (मणिपुर) के विधायकों के साथ बैठक की थी. पर इसका कोई परिणाम नहीं निकला था.

पात्रा पिछले दो दिनों में राज्यपाल से दो बार मुलाकात कर चुके है. राज्य में सरकार बनाने की जद्दोजहद जारी है.

मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू होने के लगभग 21 महीने बाद एन. बीरेन सिंह ने रविवार को अपना पद छोड़ा था. इस हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए है. केंद्र सरकार का कहना है कि वह मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!