कुंभ से स्नान कर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, VIDEO

Accident

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

भोपाल | राजस्थान के कोटा में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश के मंदसौर से महाकुंभ में स्नान करने गए थे. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है.

बताया गया है कि यह श्रद्धालु वापस अपने गांव लौट रहे थे. हादसा राजस्थान के कोटा जिले के सिमलिया गांव के पास हुआ जहां यह बस नेशनल हाईवे दिल्ली-मुंबई पर एक ट्रक से करा गई. इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो लोग घायल हुए है. घायलों का उपचार जारी है.

इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “प्रयागराज महाकुंभ से मंदसौर लौट रही यात्री बस का दिल्ली-मुंबई हाईवे पर कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन यात्रियों की असामयिक मृत्यु एवं कुछ यात्रियों के गंभीर घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है.”

सीएम ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख एवं गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. सभी घायलों के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है. उन्होंने आगे कहा, “परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!