क्रैश हुआ यात्री विमान, 2 की मौत, 8 घायल, सामने आया भयानक मंजर
सैन डिएगो के एक इलाके में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया (फोटो क्रेडिट : : IANS)
लॉस एंजेल्स | अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी शहर सैन डिएगो में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि आठ अन्य घायल बताए जा रहे है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह घटी. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 3:45 बजे टिएरासांटा में स्थित एक सैन्य आवास परिसर में हुई.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना स्थल मोंटगोमेरी-गिब्स एक्जीक्यूटिव हवाई अड्डे से लगभग दो मील पूर्व में हुई.
पुलिस ने कहा कि वे इस बात की इस वक्त पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि इस क्रैश की चपेट में आने से किसी और व्यक्ति की जमीन पर मौत हुई या नहीं.
सैन डिएगो पुलिस विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दुर्घटना से पड़ोस की लगभग 10 इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.
स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि सुबह 4 बजे से ठीक पहले मर्फी कैन्यन क्षेत्र में छोटा विमान (सेसना जेट) दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
Immediate aftermath and fire after Cessna #planecrash in #SanDiego neighborhood. Jet fuel ignited homes and car. All on board the plane perished. Streets evacuated. Latest on #KHOU11 at noon. pic.twitter.com/I1v4Pe9qK9
— Shern-Min Chow 🙋🏻 (@ShernMinKHOU) May 22, 2025
सैन डिएगो अग्निशमन-बचाव विभाग के सहायक प्रमुख डैन एडी ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना के कारण कई घरों और वाहनों में आग लग गई.
एडी ने कहा, “हमने और अधिक संसाधनों की मांग की है.”
एडी ने बताया कि दुर्घटना में जिन दो लोगों की मौत हुई वे विमान में सवार थे. विमान में 10 लोगों के बैठने की क्षमता है. हालांकि, अधिकारियों को अभी तक यह पता नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे.
दुर्घटना के बाद करीब 100 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों ने पुष्टि की कि प्रभावित आवास सैन्य आवास इकाइयां थी.
अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उसका प्रबंधन लिबर्टी मिलिट्री हाउसिंग द्वारा किया जाता है.
सैन डिएगो नौसेना बेस के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन बॉब हीली ने कहा, “हम सभी प्रभावित सैन्य परिवारों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.
सैन डिएगो सिटी काउंसिल के सदस्य राउल कैम्पिलो ने घटना स्थल पर मीडिया से कहा कि जैसा कि आप देख सकते हैं, हमारे पीछे जो क्षति हुई है, वह अविश्वसनीय रूप से बड़ी है, जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा थी, भगवान का शुक्र है कि जमीन पर किसी की मृत्यु नहीं हुई.
इस दुर्घटना की जांच संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड द्वारा की जाएगी.
IANS
