चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले दुर्लभ प्रजाति के बंदर, सांप, कछुआ, देखे तस्वीरें

Monkey 1 (1)
The Hindi Post

चेन्नई | चेन्नई एयरपोर्ट कस्टम अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब एक यात्री के बैग से दुर्लभ प्रजाति के 23 जानवर निकले। यात्री जो बैंकॉक से यहां आया था, उसके बैग से एक डीब्राजा बंदर (DeBrazza monkey), 15 किंग स्नेक (King Snakes), 5 बॉल पायथन (Ball Pythons) और दो एलडाबरा कछुआ (Aldabra tortoises) निकले।

कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह यात्री गुरुवार को भारत पहुंचा था। खुफिया जानकारी के आधार पर इस यात्री को रोक लिया गया था और इसके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान 23 जिंदा जानवर मिले। कस्टम विभाग ने इस यात्री के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Tortoise 1 (1)

अधिकारी ने कहा कि क्योंकि इन जानवरों को अवैध रूप से आयात किया गया था इसलिए इनको एनिमल क्वारेंटाइन एंड सर्टिफिकेशन सर्विस से सलाह करके इनके मूल देश वापस भेज दिया गया है।

इस मामले में, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वही आरोपी को चेन्नई की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी को चेन्नई सेंट्रल जेल में रखा गया है।

Snakes 1 (1)

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!