नोएडा: महिला ने 90 सेकेंड में ई-रिक्शा चालक को जड़े 17 थप्पड़, जाने क्या है पूरा मामला

Noida 13 (1)
The Hindi Post

नोएडा | उत्तर प्रदेश के नोएडा से यह खबर है। यहां पर एक महिला की कार से ई-रिक्शा टच हो गया। फिर क्या था। महिला को गुस्सा आ गया। उसने ई-रिक्शा चालक को कॉलर से पकड़ा और एक के बाद एक कई तमाचे जड़ दिए।

मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पर किसी ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया। रिक्शा चालक पिटता रहा और लोग खड़े वीडियो बनाते रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो शेयर करने वालों ने लिखा कि 90 सेकेंड के वीडियो में महिला ने रिक्शा चालक को 17 थप्पड़ मारे। महिला को गाली देते हुए भी सुना जा सकता है। महिला पर यह भी आरोप है कि उसने रिक्शा वाले की जेब से पैसे भी निकल लिए।

इंटरनेट यूजर्स ने नोएडा पुलिस से मामले का संज्ञान लेने को कहा है।

अब खबर यह सामने आई है कि नोएडा पुलिस ने इस महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!