अटारी सीमा पर पाकिस्तानी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा ‘बॉर्डर’

Baby Born at Attari Border (1)

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

अटारी बॉर्डर पर जन्में एक बच्चे का नाम उसके माता-पिता ने रखा दिया है ‘बॉर्डर’। दरअसल, एक पाकिस्तानी दंपति पिछले दो महीनों से भारत-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर फंसे हुआ है।

इस दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया। चूंकि पाकिस्तान के रहने वाले बालम राम और उनकी पत्नी निम्बू बाई, यहा बॉर्डर पर फंसे थे, और उनके बेटे का जन्म बॉर्डर पर हुआ तो दोनों ने बेटे का नाम रखा दिया ‘बॉर्डर’।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि दोनों यहा दो महीनों से फंसे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह भारत में तीर्थ यात्रा करने और रिश्तेदारों से मिलने आए थे। पर ज़रूरी कागज़ों की कमी के चलते वह घर नही लौट सके।

जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो पास के गांव की कुछ महिलाओं ने प्रसव में मदद की। उसको चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई। बच्चे का जन्म 2 दिसम्बर को हुआ।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!