एक्ट्रेस का हुआ निधन, 7 दिन बाद घर में मिला शव…..
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा खान कराची स्थित अपने घर में मृत मिली हैं. वह 76 साल की थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयशा खान का निधन एक हफ्ते पहले हो गया था. उनका शव 19 जून को उनके घर से मिला. शव सड़ चुका था. इस कारण उनके फ्लैट से बदबू आ रही थी.
एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, पुलिस और फॉरेंसिक टीमों का ऐसा मानना है कि आयशा खान का निधन लगभग एक हफ्ते पहले ही हो गया था.
फ्लैट से बदबू आने पर, आयशा के पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जिन्नाह पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था लेकिन उनके बेटे के विदेश से आने तक पोस्टमॉर्टम परीक्षण को रोक दिया गया. फिलहाल, उनका शव एधी फाउंडेशन के शवगृह में रखा गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से कहा गया कि आयशा खान की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई होगी. ऐसा अंदेशा है कि वह बाथरूम में गिर गईं थी.
आयशा खान पाकिस्तान में एक जाना-माना नाम थी. उनका जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ था. उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था. इसके साथ वह बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘राजू बन गया जैंटलमेंन’ में भी दिखाई दीं थी.
Hindi Post Web Desk
