सुरक्षा बलों ने जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Border

प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस | Photo Credit: IANS)

The Hindi Post

जम्मू | जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह जानकारी सोमवार कोअधिकारियों ने दी। बीएसएफ ने कहा, “बीएसएफ के जवानों ने बीती रात एक महिला पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है।”

बीएसएफ ने कहा कि सैनिकों ने आर.एस. पुरा क्षेत्र में संदिध मूवमेंट देखा और कई बार घुसपैठिए को अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पार न करने की चेतावनी दी, लेकिन वह आक्रामक रूप से बॉर्डर फेंस की तरफ भाग कर आगे बढ़ती रही ।

बीएसएफ ने कहा, “बीएसएफ के जवानों ने आईबी (इंटरनेशनल बॉर्डर) के अंदर बीएसएफ बाड़ के पास घुसपैठिए को गोली मार कर उसकी घुसपैठ करने की कोशिश को विफल कर दिया।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!