एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फैंस लगा रहा थे उनका कट-आउट, आए कर्रेंट की चपेट में, तीन की मौत

Current Depositphotos_2042610_S (1)

फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट (सांकेतिक फोटो)

The Hindi Post

साउथ सुपरस्टार यश का कल यानि सोमवार को जन्मदिन था. यश के फैंस के लिए उनका जन्मदिन किसी जश्न से कम नहीं होता है लेकिन इस बार अभिनेता के जन्मदिन पर उनके फैंस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया. यश के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस अभिनेता का कट-आउट लगा रहे थे. इस दौरान फैंस को करंट लग गया. इस घटना में तीन प्रशंसकों की मौत हो गई है. यह दुखद हादसा कर्नाटक में हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता यश के तीन प्रशंसकों की सोमवार (8 जनवरी, 2024) को सुबह कर्नाटक के गडग जिले के लक्ष्मेश्वर तालुका के सुरंगी गांव में बिजली का झटका लगने से मृत्यु हो गई. वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. अभिनेता के फैंस उनके जन्मदिन के मौके पर उनका कट-आउट लगा रहे थे.

एक्टर यश (फोटो: सोशल मीडिया)
एक्टर यश (फोटो: सोशल मीडिया)

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान हनुमंत हरिजन (24), मुरली नादु विनमणि (20), नवीन गाजी (20) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि 3 और लोग भी घायल हुए हैं, हालांकि फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने कहा कि हम इस घटना की जांच करेंगे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!