NTA ने रद्द की यूजीसी नेट परीक्षा, CBI करेगी जांच

Exam Student (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद एनटीए ने एग्जाम रद्द कर दिया है. मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि यूजीसी नेट का नए सिरे से आयोजन किया जाएगा. परीक्षा की शुचिता से समझौता होने का मामला सीबीआई को सौंपा जाएगा. शुरुआती जांच में पता चला है कि परीक्षा की पारदर्शिता के साथ समझौता किया गया है इसलिए एनटीए ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है. परीक्षा का आयोजन 18 जून 2024 को किया गया था.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!