अब यह परीक्षा हुई स्थगित, रविवार को था एग्जाम

Exam Student (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने 23 जून (रविवार) को होने वाली NEET-PG परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा शनिवार को की. यह परीक्षा कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता को लेकर हाल ही में लगे आरोपों के बीच आयोजित होने वाली थी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता को लेकर हाल ही में लगे आरोपों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने (मेडिकल) छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है.”

मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय “छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए” लिया गया है.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!