मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2021 के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की

image (15)
The Hindi Post

मुंबई | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लीग की आगामी 14वें सीजन के लिए शनिवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की। मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, ” नई जर्सी में पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”

मुंबई इंडियंस ने कहा कि पहले की तरह नीले रंग की इस जर्सी में सुनहरे (गोल्डन) रंगों का ज्यादा इस्तेमाल है। मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस आईपीएल के 14वें में नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस सर्वाधि पांच बार 2011, 2013, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!