मुलायम के नन्हें समर्थक नवरतन से मिले अखिलेश, नेताजी के अंतिम दर्शन करने पैदल सैफई के लिए निकला था घर से

Navratna Yadav 10 year old Mulayam Singh Yadav supporter (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

सैफई | पांच सौ किलोमीटर दूर महराजगंज के नौतनवा से पैदल ही सैफई के लिए निकल पड़ने वाले नेताजी के नन्हें समर्थक, नवरत्न की मुराद अखिलेश यादव ने पूरी कर दी. अखिलेश ने गाड़ी भेजकर नवरतन को सैफई बुलवाया. उससे काफी देर तक बातचीत की और कोठी में ही खाना खिलाया. उन्होंने पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वादा करते हुए नवरतन से कहा कि पहले पढ़ो लिखो फिर अच्छा नेता बनना.

नवरतन, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से दु:खी हैं और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अकेले ही घर से पैदल निकल पड़ा था.

अखिलेश ने गाड़ी भेजकर नवरतन को सैफई बुलवाया. उससे काफी देर तक बातचीत की और कोठी में ही खाना खिलाया. उन्होंने पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वादा करते हुए नवरतन से कहा कि पहले पढ़ो लिखो फिर अच्छा नेता बनना.

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजगंज जनपद के नौतनवा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलहनी फुलवरिया का रहने वाला 10 वर्षीय बालक नवरतन यादव 12 अक्टूबर को बिना किसी को बताए घर से सैफई के लिए निकल पड़ा था।. कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने उसे अकेला देखकर पूछताछ की थी. इसपर उसने मुलायम सिंह यादव के निधन से दुखी होने और नेताजी के अंतिम दर्शन करने सैफई जाने की जानकारी दी थी. उसने खुद को मुलायम सिंह यादव सच्चा समर्थक बताया था.

इस घटना की खबरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी संज्ञान लिया. इसपर उन्होंने शुक्रवार को गोरखपुर के सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन व पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह को उसे सैफई लाने के लिए कहा था. इसी कड़ी में शनिवार को महाराजगंज के नौतनवा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह अपनी गाड़ी से नवरतन यादव को लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से इटावा सैफई पहुंचे. यहां पर अखिलेश यादव ने नवरतन से मुलाकात की.

अखिलेश ने बच्चे को गोद में बैठा लिया और उससे पूछा कि आप पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर राजनीति? बच्चे ने जवाब दिया कि साहब हम पढ़ाई करना चाहते हैं. जिस पर अखिलेश ने कहा कि आप पढ़ाई करिए, उसका सारा खर्च हम उठाएंगे. बच्चे ने नेताजी की फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान वह भावुक हो गया. अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहकर बच्चे को खाना खिलवाया और फिर उसे पूर्व विधायक के साथ वापस घर के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!