मुख्तार अंसारी जेल में कोरोना संक्रमित हुए

Mukhtar Ansari 2 IANS (1)

मुख़्तार अंसारी (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

बांदा (उप्र) | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बांदा जेल में कोरोना पॉजिटिव मिले।

उनके साथ दो अन्य कैदी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

जेल के कैदियों का शनिवार को कोविड-19 परीक्षण किया गया था, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्तार को जेल की अलग सेल में रखा गया है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। कड़ी सुरक्षा के बीच इस महीने की शुरूआत में मुख्तार को पंजाब की बांदा जेल से लाया गया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!