मूसेवाला को आसपास ना देखकर उनके दोनों कुत्ते मायूस

Sidhu Moosewala Dog (1)

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

चंडीगढ़ | पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के दोनों पालतू कुत्ते शोक में डूबे हुए हैं। पंजाबी गायक की हत्या के बाद से ही वह शांत हैं और अपने मालिक को अपने आस पास ना देखकर दुखी दिख रहे हैं।

कुत्तों की देखरेख करने वाले केयरटेकर ने कहा, ऐसा लग रहा है कि कुत्तों को पता है कि क्या हुआ। मुझे लगता है कि वे अपने मालिक के की मौत का शोक मना रहे हैं?

मूसेवाला ने खुद अपने कुत्तों का नाम शेरा और बघीरा रखा था और जब वह घर पर होते थे तो उनके साथ खेलते और उन्हें टहलाने ले जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केयरटेकर ने कहा कि रविवार को मूसेवाला की मृत्यु के बाद से वे खाना नहीं खा रहे हैं। वे गैरेज में मूसेवाला के पसंदीदा ट्रैक्टर के बगल में एकदम शांत बैठे हैं, शायद उनकी मृत्यु का शोक मना रहे हैं।

बता दें कि सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से भी कम समय में, गायक से अभिनेता-राजनेता मूसेवाला की रविवार को दिनदहाड़े पंजाब के मानसा में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!