कश्मीर: बैंक अधिकारी विजय कुमार को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, आतंकी बैंक में घुसा और चला दी गोली
विजय कुमार (फाइल फोटो | ट्विटर)
कश्मीर में आम लोगों को मारने का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है। आतंकवादी बेकसूर लोगों को निशाना बना रहे है। टारगेटेड किलिंग की जा रही है। मतलब हिंदू समुदाय के लोगों को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।
ऐसी ही एक घटना में गुरुवार को आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह आतंकी घटना कश्मीर के कुलगाम में हुई। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई। विजय देहाती बैंक की अररेह ब्रांच में प्रबंधक थे।
आतंकवादी का विजय कुमार को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब यह सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि एक आतंकवादी बैंक में प्रवेश करता है। वह पहले अंदर झांक कर इधर उधर देखता है। फिर पीछे हट जाता है। इसके थोड़ी देर में वह फिर अंदर आता है। फिर से वह इधर उधर देखता है।
वो देखता है कि सामने बैंक प्रबंधक बैठे है और कुछ काम कर रहे है। आतंकी पिस्टल निकल कर उन पर फायरिंग कर देता है और बिजली की फुर्ती से वहां से निकल भागता है। विजय कुमार को आतंकी की गोली लग गई होती है और वो बेसुध हो जाते है। उनको अस्पताल ले जाया जाता है जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है।
CCTV footage of the cold blooded murder of Hindu Bank Manager Vijay Kumar in Kulgam, Kashmir by Islamist terrorists.
The last 10 seconds. Chilling. pic.twitter.com/0QUr9tUyAs
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 2, 2022
अब इस आतंकी और इसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की है।
31 मई को आतंकियों ने एक हिंदू महिला शिक्षिका रजनी बाला को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था। 25 मई को कश्मीरी टीवी आर्टिस्ट अमीरा भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
24 मई को आतंकियों ने पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी। इस घटना में पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और उनका 7 साल का बेटा जख्मी हो गया था।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
