“मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए, सिर्फ इतना बताइए…….”, PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

Rahul Gandhi And Narendra Modi (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से तीन सवाल पूछे है.

राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से पीएम मोदी पर हमला किया.

उन्होंने लिखा, “मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए. सिर्फ इतना बताइए: आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया ? ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी?” इसके आगे प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए उन्होंने लिखा, “आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है. आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया.”

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!