पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक अस्पताल में भर्ती, एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “हालत बहुत खराब”, 2200 करोड़ के इस मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट

SATYA PAL MALIK

Photo: X/Satyapal Malik

The Hindi Post

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने किरू जलविद्युत परियोजना रिश्वत मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और पांच अन्य के खिलाफ गुरुवार को आरोप पत्र दायर किया.

2022 में, जम्मू-कश्मीर सरकार ने किरू जलविद्युत परियोजना में सिविल कार्यों के लिए 2,200 करोड़ रुपये के अनुबंध के आवंटन में कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच का अनुरोध किया था. इसके बाद से जांच जारी है.

दिलचस्प बात यह है कि इस ठेके के आवंटन में रिश्वतखोरी की बात पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने खुद उठाई थी. उन्होंने इस मुद्दे को तब उठाया था जब वह 23 अगस्त, 2018 से 30 अक्टूबर, 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे.

उन्होंने तब यह आरोप लगाया था कि उन्हें दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी. इनमें से एक फाइल किरू पनबिजली परियोजना से संबंधित थी. मलिक ने कहा था कि उन्होंने रिश्वत लेने से इंकार कर दिया था.

1949 में स्थापित पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को सिविल कार्यों का ठेका दिए गया था. इस पर सवाल उठे थे.

सीबीआई ने पटेल इंजीनियरिंग के साथ-साथ चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (सीवीपीपीपीएल) के चेयरमैन, एमडी और निदेशकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था.

दर्ज प्रथिमिकी में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और बिजली विभाग द्वारा जांच की गई थी और पाया गया कि परियोजना में सिविल कार्यों के आवंटन में ई-टेंडरिंग के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया था.

Photo Credit: X/Satyapal Malik

वहीं इस केस में चार्जशीट दाखिल होने के बाद सत्यपाल मलिक ने एक्स पर लिखा कि वह अस्पातल में भर्ती हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं. पूर्व राज्यपाल ने कहा कि उन्हें कई शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, जिनका वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं.

उन्होंने लिखा, “नमस्कार साथियों. मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं. अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं. 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हू. संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था. अब स्थिति बहुत गंभीर है और पिछले तीन दिनों से किडनी डायलिसिस की जा रही है.”

By IANS/Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!