अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर आया प्रधानमंत्री मोदी का रिप्लाई, क्या बोले ?

Narendra Modi and Donald Trump PMO India Photo (1) (1)

Photo: PMO India

The Hindi Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर पिछले कुछ दिनों से बदले- बदले नजर आ रहे हैं. भारत पर टैरिफ लगाने के बाद वह पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बता रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ा हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब ट्रंप की तारीफों का जवाब दिया है. पीएम मोदी ने ट्रंप की भारत-अमेरिका संबंधों पर पॉजिटिव बयानों की तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा कि वह ट्रंप की भावनाओं की गहराई से कद्र करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के पॉजिटिव मूल्यांकन की हम तहे दिल से तारीफ करते हैं और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं. भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने ओवल ऑफिस में शुक्रवार को कहा था, “मैं हमेशा (नरेन्द्र) मोदी का दोस्त रहूंगा. वह शानदार प्रधानमंत्री हैं लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध है, चिंता की कोई बात नहीं है. बस कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं.”

इसके पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे, सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है. ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो. ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की थी.

चीन में आयोजित हुए SCO समिट के बाद से ही ट्रंप के तेवर बदलने शुरू हो गए हैं. हालांकि वह कभी भारत को खोने का दुख जाहिर करते हैं. तो वहीं बातों ही बातों में धमकी देते नजर आते हैं. कुल मिलाकर यह है कि अमेरिकी टैरिफ पर भारत ने अपनी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इसके साथ ही रूस के साथ तेल की खरीदारी भी जारी है. यही कारण है कि ट्रंप को अब भारत को खोने का डर सता रहा है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!